मिस यूनिवर्स इंडिया “लविना इसरानी के” को मिला मिड डे इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड, उन्हें नामांकित करने के लिए अशोक प्रसाद को धन्यवाद दिया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव / इंडियन मॉडल एक्ट्रेस लवीना इसरानी को प्रतिष्ठित मिड डे इनफ्लुएंसर अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जिसके लिए उन्हें अशोक प्रसाद ने नामांकित किया था। लवीना को अवार्ड उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है इसके बाद लवीना ने अशोक प्रसाद को धन्यवाद दिया है और साथ ही साथ उन्होंने लालबाग में जाकर गणपति बप्पा के दर्शन भी किया।

इसको लेकर लवीना ने कहा कि मेरे लिए यह अवार्ड पूरी तरह से अनएक्सपेक्टेड था। लेकिन अशोक प्रसाद की वजह से मुझे यह अवार्ड मिल सका। इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। जैसा कि कहते हैं – मैन गिव्स थे अवॉर्ड और गोद गिव्स थे रीवार्ड। यह उसी तरह से मेरे लिए है। उन्होंने कहा कि मुझे कई साल पहले 2018 में अवार्ड मिले थे। उसके बाद ब्यूटी पीजेंट के बाद या पहले अवार्ड है इसलिए मैं खुद को लकी मानती हूं।

- Sponsored Ads-

लवीना आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट्स पर काम करते नजर आने वाली है। यह खुद उन्होंने ही कहा है। उन्होंने बताया कि अभी वह कुछ भी रिवील नहीं कर सकती हैं लेकिन ईश्वर की कृपा होगी तो सभी बैक टू बैक फ्लोर पर होंगे। आपको बता दें कि लवीना इसरानी का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। वह दिल्ली के पंजाबी बॉयज़ (2022) , ये ख्वाब पतंग से (2020) और तेरे नाम का टैटू (2019) के लिए जानी जाती हैं।

- Sponsored Ads-

Share This Article