सारण: बजरियां में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

फोटो 01 कार्यक्रम में भाग लेते विधायक एवं अन्य

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: इसुआपुर। प्रखंड के बजरियां गांव में प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुई।

- Sponsored Ads-

 

जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के मुख्य सचेतक जनक सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वहीं विधायक ने भी उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 

अनुसूचित जाति बस्ती में आयोजित किस कार्यक्रम में विधायक ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं उज्जवला गैस योजना, किसान सम्मान निधि योजना, फ्री राशन देने जैसे विभिन्न लोकोपयोगी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अनुसूचित जाति के पुरुष व महिला सदस्यों को विधायक ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यदेव साह, मिथिलेश पांडेय,तेरस पासवान, अजय मुसहर, बदन मांझी,बबलू पासवान व अन्य थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article