मोइनिया इस्लामिया स्कूल का नाम बदला, विधानसभा अध्यक्ष बोले- गुलामी के प्रतीकों से मुक्त होगा अजमेर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर:अजमेर शहर में ऐतिहासिक स्थलों और संस्थानों के नाम भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप करने की पहल के तहत गुरुवार को एक और बदलाव किया गया। स्टेशन रोड स्थित राजकीय मोइनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड कर दिया गया।

इस नए नाम का लोकार्पण राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया।’कई स्थानों के पहले भी बदले गए नाम’इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि अजमेर को गुलामी के प्रतीक चिन्हों से मुक्त कर भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का संकल्प लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के कई ऐतिहासिक स्थलों के नाम भी इसी सोच के साथ बदले गए हैं।

- Sponsored Ads-

इस अभियान की शुरुआत एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह करने से हुई थी। इसके बाद Foy Sagar Lake का नाम बदलकर वरुण सागर रखा गया। वहीं राजस्थान पर्यटन विकास निगम के होटल का नाम बदलकर अजयमेरू किया गया, जिससे पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।सड़क और एलिवेटेड रोड का भी हुआ नामकरणउन्होंने बताया कि वीर शहीद अविनाश माहेश्वरी के नाम पर एक सड़क का नामकरण किया गया है।

इसके अलावा शहर में बने नए एलिवेटेड रोड का नाम रामसेतु रखा गया है।तारागढ़ के विकास के लिए 20 करोड़ मंजूरदेवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा तारागढ़ फोर्ट के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे इस ऐतिहासिक स्थल को और आकर्षक बनाया जाएगा। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेपर्ड सफारी और वरुण सागर के सौंदर्यीकरण जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।

शिक्षा और आईटी क्षेत्र में नई योजनाएंदेवनानी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए गांधी भवन में बहुमंजिला लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा आईटी युग को देखते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है। शहर में बड़े आयोजनों के लिए वृहद स्टेडियम निर्माण की योजना भी बनाई जा रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment