मशरक :पटना से गोपालगंज जाने के दौरान मशरक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सीताराम पाण्डेय के आवास के पास सैकड़ों एनडीए समर्थकों ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को नारे लगाते हुए फुलमाला पहनाकर भब्य स्वागत किया। अनंत बाबू जिन्दाबाद, छोटे सरकार जिन्दाबाद, नीतीश – सम्राट जिन्दाबाद आदि नारे लगाते हुए फुल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र दे सम्मानित किया। बिहार के मोकामा के बाहुबली व चर्चित जदयू विधायक अनंत सिंह के काफिला पटना से गोपालगंज जानें के क्रम में मशरक पहुंचा।
मशरक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सीताराम पाण्डेय के आवास के सामने पहुंचने पर सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाया तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और नारे लगाए। विधायक अनंत सिंह जिन्दाबाद के नारे गूंज रहा था। भाजपा के कुमार रजनीश, मंडल भाजपा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, जिला जदयू के जिला महासचिव गौतम सिंह, पूर्व उपप्रमुख प्रतिनिधि साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन के नेतृत्व में
बैंड बाजा के साथ भब्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में शैलेश कुमार सिंह, मुन्ना पाण्डेय, सक्षम कुमार, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, राजा ठाकुर मुख्य रहे।
मौके पर विधायक अनंत सिंह का एक झलक पाने को बेताब दिखे कार्यकर्ता। वहीं अपने अंदाज में बोलने की महारत हासिल किए बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह मशरक में कुछ भी बोलने से परहेज किया तथा अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गए। सैकड़ों गाड़ियों के साथ बाहुबली विधायक अनंत सिंह जा रहे थे।
