बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर अकबरनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को संतान की दीर्घायु एवं मंगल कामनाओं के लिए माता ने जीवित्पुत्रिका व्रत कर निर्जला व्रत रखा। दिन भर उपवास रखने के बाद शाम के वक्त माताएं गंगा नदी एवं अन्य जलाशयों के तट पर पहुंचकर स्नान कर कोल्हू से पीसा सरसों तेल, खल्ली, जियल का पत्ता, बांस का पत्ता सहित अन्य सामग्री लेकर अपने पितरों को याद कर अर्घ्य दिया।साथ ही पुत्र के दीर्घ, आरोग्य और सुखमयी जीवन के लिए माताओ ने कामना किया।
व्रती माताओ ने बताया कि दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम में गंगा स्नान कर पितरो को याद किया जाता है जिससे वो संतुष्ट होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। जिससे संतानों की आयु बढ़ती है।बताया की संतानों की लम्बी आयु की कामना को लेकर महिलाएं भगवान जिमूतवाहन को खुश करने के लिए दिन-रात उपवास रखा है। वही पर्व को लेकर बाजारों में दिन भर चहल पहल रही। फल, जितिया सूत खरीदने को लेकर विभिन्न दुकानों पर भीड़ जुटी रही।
इस पर्व में खीरा का एक अलग महत्व रहने से खीरा आदि की खरीदारी करने को लेकर भी महिलाओं की भीड़ जुटी रही।वही शनिवार को निर्धारित अवधि में अपना-अपना उपवास तोड़कर भोजन करेंगी। इसके बाद पर्व की विधिवत रूप से समाप्ति हो जाएगी।
फ़ोटो:- अकबरनगर के बाजारों में खरीददारी करती महिलाएं