समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल किया गया वितरण।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

दिव्यांगजनो के जीवन शैली में होगा बदलाव —-प्रमुख।

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज आधे दर्जन दिव्यांगजनोंं के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर संवादाताओ को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी ने कहा कि सरकार की अति महवाकांक्षी योजना के तहत दिव्यांगजनो को समाज के मुख्यधारा में शामिल करने के उद्देश्य से चलने में असमर्थ लोगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दिया गया है।उन्होंने बताया कि इससे दिव्यांगजनों के जीवन शैली में बदलाव होगा।

 

उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील किया और कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि सबों को यह लाभ मिल जाय।आज मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त करने वालों मे ब्रह्मदेव राय,राजकुमार भगत,हीरालाल सहनी,रौशन कुमार चौधरी,देवेंद्र चौधरी,तारकेश्वर नाथ ईश्वर प्रमुख हैं।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुधीर चौधरी,शिक्षक लाल बाबू,नजीर अमन कुमार,अंजनी कुमार,बीसी बरूण कुमार,पवन देव राय,राजो राय आदि उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article