सांसद- विधान पार्षद- एम एल सी- विधायक – फिल्मी कलाकारों – मुखिया का एक ही नारा।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भोजपुरी भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल हो ?

बिहार न्यूज़ लाइव / महाराजगंज/सीवान महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के स्वामी कर्म देव यमुना राम उच्च सह इंटर कॉलेज परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय भोजपुरी अधिवेशन में एक ही नारा लगाते सब देखे गए भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल क्यों ।
वर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की बात कही। मै भी प्रयास करूगा की जल्द ही इसे मान्यता प्राप्त हो।

- Sponsored Ads-

वर्तमान सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित महागठबंधन के नेता बिरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि अवश्य ही इस भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने चाहिए यह केन्द्रीय सरकार के कार्य है। मै भी प्रयास करूगा।
पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने भी भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात पर सहमत दी।

महाराजगंज के गोरख सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने भी भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर अपनी स्वीकृति दी।

कांग्रेस पार्टी के विधि शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत कुमार चमन ने भी भोजपुरी भाषा को राष्ट्रीय दर्जा मिलने चाहिए पर अपनी आवाज बुलंद किया।

महाराजगंज की सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ सबीना जावेद ने भी भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बातें कहीं।

कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पुत्र ने कहा कि मेरे पिता ने इस भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने जैसा पुरजोर प्रयास किया था अगर दूसरे सत्र में वह जीवित रहते तो इसे मान्यता अवश्य मिल गई होती । मैं भी प्रयास करूंगा कि इसे मान्यता जल्द मिल जाए।
भोजपुरी के कई साहित्यकार और कवियों ने कहा कि भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं करने का यदि 60 साल सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी दोषी है तो 10 सालों से भाजपा जो सत्ता में है वह भी दोषी है यानी अब तक की सभी सरकारें दोषी है।

 

भोजपुरी संस्थान के सभी सदस्यों ने एक स्वर से भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए कसमे खाई मुख्य रूप से पांचवें अधिवेशन को सफल बनाने में नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि शक्ति शरण प्रसाद उपाध्यक्षा प्रतिनिधि पवन कुमार गुप्ता सुमन कुमार सेनानी हरिशंकर आशीष दिनेश कुमार सा संजय सिंह राजपूत अमरजीत सिंह डॉ त्रिपुरारी शरण सिंह अजय कुमार योग प्रचारक अंगद जी महाराज आदि तत्पर रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

TAGGED:
Share This Article