- Sponsored Ads-
सारण/दरियापुर।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के दरिहारा पंचायत स्थित पैक्स गोदाम का उद्धघाटन भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह,सरपंच राजेश सिंह और पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।विदित हो की एक साल से पूर्व पैक्स अध्यक्ष के द्वारा गोदाम नहीं खोलने दिया जा रहा था। लेकिन अंततः जीत वर्तमान पैक्स अध्यक्ष की हुई।
सरकार के आदेश के बाद गोदाम के खुल जाने से किसान को धान बिक्री करने मे सहूलियत होंगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह भाजपा नेता प्रिंस सिंह अम्बिका सिंह पूर्व पैक्स अध्यक्ष रत्नेश सिंह विकास सिंह राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।गोदाम खुलने से किसानों मे ख़ुशी का माहौल था। इसके लिए स्थानीय लोगो से सरकार को धन्यवाद दिया
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
