सांसद सिग्रीवाल के 67वें जन्मदिवस पर लगा बधाई देने वालो का तांता

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सांसद सिग्रीवाल के 67वें जन्मदिवस पर लगा बधाई देने वालो का तांता

जलालपुर।महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के 67वें जन्मदिवस पर जलालपुर स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को बधाई देने वालों का ताता लग गया।सुबह से लेकर शाम तक उन्हें बधाई देने के लिए लोकसभा क्षेत्र के कोने-कोने से लोग पहुंचे।सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन व उन्नति की कामना की। उनके जन्मदिवस पर पी एम सहित क ई केन्द्रीय मंत्रियों व सांसदो ने बधाई व शुभकामना दी है।उन्होंने अपने जन्मदिन पर कहा कि हम सबके जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।मैं अपना जन्मदिन सेवाडे रूप में मना रहा हूं।

- Sponsored Ads-

मेरे जन्मदिन का तात्पर्य सब की सेवा है। लोगों की इच्छा पूरी करना मेरा लक्ष्य है। लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर सभी को स्वस्थ दीर्घायु रखें.आपसभी जहां भी रहे राष्ट्र सेवा में लग रहे। देश सेवा सबसे बड़ी सेवा है।नर सेवा नारायण सेवा है। मेरा जीवन जीवन नर सेवा के लिए है।इसके पहले उन्होंने सुबह में हरपुर शिवालय में जाकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की सबके कल्याण की कामना की।

उन्होंने वहाँ सैकड़ो महिलाओं के बीच में कंबल वितरित किया। बाद मे अपने जलालपुर स्थित आवास पर शुभेच्छुओ के बीच केक काटा।वहां पहुंची महिलाओं को अपने हाथों से भोजन कराया।मौके पर भाजपा सारण जिला पश्चिमी के अध्यक्ष उमेश तिवारी,पंडित मधुसूदन दुबे,सीपीएस के डायरेक्टर डॉक्टर हरेंद्र सिंह,राज्य परिषद सदस्य प्रमोद सिग्रीवाल, भाजपा उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी,सोशल मीडिया प्रभारी दीपू चतुर्वेदी,कांतु ठाकुर,विजय कुमार सिंह, निलेश कुमार सिंह ढणमन सिंह नीलेश कुमार सिंह ठमंडल अध्यक्ष कुश पांडेय नीतीश पांडेय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment