दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचे सांसद और पत्रकार, संयुक्त रूप से दी गई सांत्वना:

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

माँझी। माँझी के मझनपुरा गांव निवासी पत्रकार टुन्ना सिंह का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उन्होने रिविलगंज से राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र में काफी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है। उनका अंतिम संस्कार 24 दिसंबर, मंगलवार को संध्या 6 बजे मझनपुरा के पास के ही सटे श्मशानघाट में किया गया।

पत्रकार के निधन की खबर सुन मझनपुरा पहुँचे स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकार टुन्ना सिंह के निधन का समाचार दुःखद बताया है।सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल शोकाकुल परिवार के घर पहुँच परिजनों से मुलाकात कर हाल जाना। उसके बाद पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टुन्ना सिंह का निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पत्रकार बसंत सिंह, भाजपा नेता हेमनारायण सिंह, शिवाजी सिंह, मनोज प्रसाद, मकेश्वर सिंह, अंकित सिंह राणा, निशात सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Sponsored Ads-

वही राजद नेता सुधांशु रंजन, पत्रकार मनोज सिंह, सोहेल , संजीव कुमार शर्मा, हेमंत कुमार शर्मा सहित कई अन्य पत्रकार साथियों ने शोक व्यक्त किया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article