अजमेर: मुखर्जी की 71वीं पुण्यतिथि मनाई, कार्यकर्ताओं से डॉ मुखर्जी द्वारा बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर(हरिप्रसाद शर्मा ) तीर्थराज पुष्कर में भाजपा शहर मंडल द्वारा पालिकाध्यक्ष कमल पाठक,मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी व पालिका उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि के सान्निध्य में पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी की 71वीं पुण्यतिथि जैन मंदिर ब्रह्म चौक मनाई गई ।जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश पाराशर ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से डॉ श्यामा प्रसाद जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव,रोहन बाकोलिया,संदीप पाराशर,मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाराशर,कमल पाराशर(जैकसा),मण्डल मंत्री अंशुमान पाराशर,धर्म प्रकाश रावल,गोविंद शर्मा,मण्डल के कोषाध्यक्ष व पार्षद कमल रामावत,शक्ति केंद्र संयोजक लखन सरवाडिया,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद लक्ष्मी देवी पाराशर,नगर पालिका पुष्कर के पार्षद व पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत,पूर्व पार्षद व पूर्व मंडल महामंत्री महेश पाराशर,पार्षद धीरज जादम,धर्मेन्द्र नागौरा,शम्भू चौहान,महेन्द्र सिंह खंगारोत,समर्पण निधि के मण्डल संयोजक मुकेश जाखेटीया,किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष घनश्याम भाटी,पूर्व पार्षद भीकम खत्री,पवन जोशी,हरीश धौलपुरिया,गोविन्द पाराशर,नाना पाराशर,विकास पाराशर,कप्तान सिंह रावत,चतुर्भुज पाराशर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article