मुंगेर:जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मनाया पर्यटन दिवस

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

मुंगेर से निरंजन कुमार की रिपोर्ट

 

मुंगेर :राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक स्थल, पर्यटन स्थल किला के मुख्य द्वार पर पर्यटन दिवस मनाया गया।

- Sponsored Ads-

लोगों को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णु देव पंडित एवं पीएलवी निरंजन कुमार ने पर्यटन स्थल के महत्व की जानकारी लोगों को दिया।

वहीं, दूसरी ओर पैनल अधिवक्ता वीर कुमार राय एवं पीएलवी राजदीप कुमार चंडिका स्थान के पास लोगों को पर्यटन स्थल के बारे में बताया कहा हम सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है कि ऐतिहासिक स्थल का संरक्षण करें। मालूम हो कि बिहार योग विद्यालय मुंगेर योग नगरी के कष्टहरिणी घाट में मां सीता छठ व्रत की थी।

 

- Sponsored Ads-

Share This Article