मुंगेर:मंडल कारा में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

मुंगेर से निरंजन कुमार की रिपोर्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेशानुसार शुक्रवार को मंडल कारा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान निरीक्षण में उन्होंने विधि व्यवस्था का जायजा भी लिया। जिला जज कैदियों की शिकायतें भी सुनी। मंडल कारा निरीक्षण में अधीक्षक किरण निधि भी मौजूद थी।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-

Share This Article