मुंगेर:मंडल कारा पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मुंगेर से निरंजन कुमार की रिपोर्ट

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के तत्वाधान में शुक्रवार को प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने मंडल कारा एंव पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक किरण निधि भी मौजूद थी।

मंडलकारा में कराधीन अभियुक्त के आवास, भोजन,साफ सफाई, स्वास्थ्य का निरीक्षण किया गया इसके साथ ही बंदियों की समस्या भी सुनी गयी।

वही, जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के लिए महिलाओं के लिए बच्चों के लिए एवं दिव्यांग लोगों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

- Sponsored Ads-

अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं संचालन लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सहायक राकेश कुमार ने किया सचिव ने पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण कियी इस दौरान पर्यवेक्षक गृह के अधीक्षक प्रणव कुमार एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्था के मिल्टन कुमार नंदी भी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article