वाराणसी: संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा छ: अगस्त से….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव वाराणसी – डेस्क: वाराणसी| बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में पुरुषोत्तम मास में श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति, वाराणसी द्वारा आयोजित संगीतमय एवं प्रसंगयुक्त सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन 6 अगस्त (रविवार) से 12 अगस्त (शनिवार), 2023 तक चिन्तामणी बाग, रामकटोरा, वाराणसी में सायं 4.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक किया गया है।

कथा में सातों दिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न अध्यायों पर विस्तृत रूप से प्रवचन पुराणों के मर्मज्ञ, प्रख्यात सुप्रसिद्ध कथाकार परम् श्रद्धेय सुश्री लक्ष्मीमणी शास्त्री द्वारा संगीतमय प्रसंगों एवं उत्सव के साथ प्रस्तुत किया जायेगा।

- Sponsored Ads-

कथा के अंतर्गत बीच-बीच में घर परिवार में सुख शांति एवं कल्याणार्थ बहुत सुंदर छोटे छोटे उपाय भी बताये जायेंगे। सफर में या घर के बाहर रहने पर भी आदमी अपना नियम धर्म व मानसिक पूजा के बारे में बहुत सरल ढंग से व्यास जी द्वारा विधि बतायी जायेगी।

इस कथा में अतिथि के रूप में वाराणसी शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक माननीय नीलकंठ तिवारी सहित वाराणसी के महापौर माननीय श्री अशोक तिवारी भी उपस्थित रहेंगे|

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article