समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ व उपप्रमुख ने बढ़ती ठंड को लेकर समाजिक सुरक्षा कोषांग से उपलब्ध कराये गये कंबल को गरीब,निसहाय,विकलांग,विधवाओं के बीच किया वितरण।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

मुखिया गौरी कुमारी व प्रखंड उपप्रमुख अमरेंद्र कुमार राय एंव खानपुर दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया शिव नारायण राय ने संयुक्त रूप से कंबल वितरण का किया शुभारंभ।

बिहार न्यूज़ लाइव /अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड मुख्यालय के परिसर में बुधवार को नव वर्ष 2023 में बढ़ती ठंड को लेकर समाजिक सुरक्षा कोषांग से उपलब्ध कराये करीब 200 कम्बल को प्रखंड विकाश पदाधिकारी गौरी कुमारी एंव प्रखंड उपप्रमुख अमरेंद्र कुमार राय व खानपुर दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया शिव नारायण ने संयुक्त रूप से गरीब,निसहाय,विकलांग,एंव विधवाओं के बीच करीब 200 सौ कम्बल वितरण किया।

- Sponsored Ads-

वही कम्बल वितरण के दौरान प्रखंड मुख्यालय पर पहुचे सभी गरीब,निसहाय,विकलांग,व विधवाओं के चेहरे पर खुशी का माहौल देखा गया।वही प्रखंड विकाश पदाधिकारी गौरी कुमारी ने कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि कड़ाके की काफी ठंड को देखते हुये में समस्तीपुर जिलाधिकारी महोदय से गरीब,निसहाय,विकलांग,विधवाओं के बीच कंबल वितरण कराने का आग्रह किये थे।जिस पर मेरे आग्रह को स्वीकार करते हुऐ जिलाधिकारी महोदय ने बढ़ती ठंड को लेकर उन्होंने समाजिक सुरक्षा कोषांग से करीब 200 सौ कम्बल उपलब्ध कराये।

जिसे में दिनांक-4/1/2023 को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र से आये करीब 200 सौ गरीब,निसहाय,विकलांग,एंव विधवाओं को शांति व्यवस्था के बीच प्रखंड मुख्यालय परिसर में कम्बल वितरण सीरियल वाइज एक रजिस्ट्रर पर बारी बारी से हस्ताक्षर व निशान करार सभी महिला व पुरुषों के समक्ष वितरण किया गया।जिसे गरीब,निसहाय,विकलांग एवं विधवाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

कंबल वितरण कार्यक्रम के मौके पर प्रखंड विकाश पदाधिकारी गौरी कुमारी,उपप्रमुख अमरेंद्र कुमार राय,खानपुर दक्षिणी के पूर्व मुखिया शिव नारायण राय,सहित प्रखंड कर्मी के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article