नालंदा:दूर्गा पूजा महोत्सव पर रासलीला का मंचन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ (नालंदा)। अस्थावां प्रखंड के एतिहासिक स्थल अमावां गाँव में दुर्गापूजा महोत्सव के अवसर पर प्रथम दिन रासलीला  भव्य मंचन किया गया।पूजा के प्रथम पहर कलश  यात्रा देवीस्थान से प्रारंभ होकर गाँव के सभी धार्मिक स्थलों से होते हुए अमावां पंचायत स्थित तीन नदियों के उद्गम स्थल, पावन त्रिवेणी धाम, तक पहुंची। वहां मंत्रोच्चार के साथ कलश भरने की प्रक्रिया पूरी की गई और दुर्गापूजा का प्रथम पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद दुर्गाप्रसाद अमावां प्रांगण में कलश स्थापना के साथ दस दिवसीय दुर्गापूजा का शुभारंभ किया गया।

दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण राउत सचिव सतीश प्रसाद एंव कोषाध्यक्ष के रूप में मणिष कुमार को मनोनीत किया गया। इस संबंध में अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर यह महोत्सव पर रासलीला का  पंचायत स्तरीय होता है और इसकी शुरुआत 1956 में गाँव के निवासी स्वर्गीय नंदकिशोर प्रसाद ने की थी।

- Sponsored Ads-

 

बाद में इसे पूरे पंचायत के द्वारा महोत्सव के रूप में मनाया जाने लगा। उसी समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्देश्य से गाँव के ग्रामीण कलाकारों द्वारा ‘विद्यार्थी अभिनय संघ’ की स्थापना की गई थी।

 

तब से लेकर अब तक श्री दुर्गापूजा समिति इस महोत्सव का आयोजन करती आ रही है।इस वर्ष का दुर्गापूजा महोत्सव के अवसर पर कुल 9 दिनों तक रास लीला का मंचन किया जायेगा। महोत्सव का शुभारंभ कृष्ण जन्मोत्सव कें साथ पूतना वध का मंचन किया गाया।रासलीला की अभिनय कलाकार हरि ओम शरण रासलीला बृंदा के द्वारा  हरि ओमशरण व्यास कें नेतृत्व में कृष्ण के रोल में प्रमोदराधा कें रूप में बंटी गोपियां आकाश प्रेम राहुल बादल के साथ वादक अजय और दीपकवहीं वासुदेव वांवी देवकी प्रेमालाप कलश के रूप में बबली उग्रसेन महेश और हास्य कलाकार महेश की अभिनय नें लोगो को सराबोर कर दिया।

- Sponsored Ads-

Share This Article