अजमेर: नारी निकेतन का किया गया निरीक्षण….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव अजमेर डेस्क: अजमेर(हरिप्रसाद शर्मा)सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 4 श्रीमती रितु मीणा द्वारा नारी निकेतन का निरीक्षण संयुक्त रूप से किया गया।

 

 

सचिव द्वारा मूलभूत सुविधाओं से लेकर गृहों के संचालन का जायजा लिया गया। सचिव द्वारा नारी निकेतन का संचालन, संस्थान के आधारभूत ढांचे एवं कार्यशैली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा अध्ययन सामग्री, मनोरंजन एवं खेल-कूद की व्यवस्था, शौचालय, स्नानघर का जायजा लिया गया।

- Sponsored Ads-

 

 

सचिव द्वारा रसोईघर, खाने-पीने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। नारी निकेतन में आवासनियों के साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था के लिए राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। प्रति माह राजकीय चिकित्सालय से मनोरोग चिकित्सक द्वारा विजिट की जाती है। निकेतन में गर्भवती आवासनी के स्वास्थ्य व उसकी गर्भावस्था को ध्यान में रखकर उसकी चिकित्सा अथवा जांच सुनिश्चित की जाती है। नारी निकेतन में सुरक्षा की दृष्टि से पुरुष एवं महिला गार्ड की व्यवस्था है। वर्तमान में 34 महिलाएं एवं 3 बच्चे आवासरत है।

 

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article