भागलपुर: नाथनगर विधायक ने सबौर प्रखंड का किया दौरा….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

भागलपुर ,बिहार न्यूज़ लाईव। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के नाथनगर विधायक अली अशरफ सिद्धिकी ने राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव के साथ सबौर प्रखंड का दौरा किया।

 

इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने प्रदेश कार्यालय द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार जिला सचिव पद पर मुकेश कुमार ठाकुर को प्रमाण पत्र देते हुए पद की जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए इमानदारी से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्षलालू प्रसाद यादव के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाएं।

- Sponsored Ads-

 

मुकेश कुमार ठाकुर को जिला सचिव बनाए जाने पर नाथनगर विधायक अली अशरफ सिद्धिकी , जिला उपाध्यक्ष अमर यादव, असलम खान , विधायक प्रतिनिधि सबौर महोम्मद ताज, दिनेश यादव,महोम्मद हुमायूं, जिला सचिव सन्नी हरि, महेश यादव, पियूष यादव एवं जिला मिडिया प्रभारी मंजीत ठाकुर के साथ साथ राष्ट्रीय जनता दल परिवार के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article