सारण: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया नेशनल केमिस्ट्री डे

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग में नेशनल केमिस्ट्री डे पर आज एक समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय रसायन शास्त्र के जनक आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रे के जन्मदिन पर मनाए जानेवाले नेशनल केमिस्ट्री डे की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. रवीन्द्र सिंह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. सिंह ने आचार्य रे को भारतीय रसायन उद्योग का संस्थापक बताते हुए विद्यार्थियों से उद्यमिता और नवाचार को अपनाने का आह्वान किया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आचार्य पीसी रे ने बंगाल केमिकल एवं फार्मास्युटिकल्स वर्क्स लिमिटेड की स्थापना की थी। उन्होंने हिन्दू रसायन शास्त्र का इतिहास एवं बंगाली रसायनज्ञ की जीवनी एवं अनुभव नामक सुप्रसिद्ध पुस्तकों की रचना की थी।

कार्यक्रम में विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार, विज्ञान संकाय के पूर्व अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. उदय अरविंद, भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह, भौतिक विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ए.एन. सिंह, प्रो. गुणसागर यादव के साथ कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ शची मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीतू सिंह ने किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article