नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन हुए “कर्ण पुरुस्कार 2025″से सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


पटना :विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर भगवान पुस्तकालय भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय अंग समागम में अंग जन गण की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें साहित्यकार,समाजसेवी,पर्यावरण प्रेमी सह नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन को पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “कर्ण पुरुस्कार 2025″से सम्मानित किया है।

श्री सुमन के इस सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा मालूम हो कि श्री सुमन पिछले 32 वर्षों से लगातार पत्रकारिता के माध्यम से देश दुनिया को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।हिंदी एवं अंगिका भाषा में लगातार लिखते रहे हैं।

- Sponsored Ads-

पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये अब तक सैकड़ों पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा आधे दर्जन ऑनरेरी डॉक्टरट्रेट की उपाधि पा चुके हैं।श्री सुमन सामाजिक हितार्थ कई कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।

पर्यावरण के क्षेत्र में भी इनका अहम योगदान रहा है।लगातार पौधारोपण कर रहे हैं।इनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर अंग जन गण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अंग समागम में “कर्ण पुरुस्कार 2025” से श्री सुमन को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के पूर्व कुलपति डॉ मनोज कुमार अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर रतन कुमार मंडल केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति प्रोफेसर नंद कुमार यादव इंदू, अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल एवं भागलपुर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ शंभु दयाल खेतान द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया है।द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया है। मौके पर वरिष्ट पत्रकार सह प्रसिद्ध गाँधीवादी लतांत प्रसून्न,आईआईटी खड़गपुर के आर्किटेक्ट प्रो विजय नारायण जी,वंदना झा,गायिका अर्पिता चौधरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article