नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

सिवान:शहर के भगवान पैलेस में रविवार कोr नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें संगठन से जुड़े सारण प्रमंडल के पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, प्रमंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार और जिला अध्यक्ष मणिकांत पांडेय और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद पाठक ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।

 

इसके बाद होली का पारंपरिक गीतों से महफिल रंगीन हो गया।इस दौरान संगीत आचार्य रामानुज मिश्रा की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। पत्रकार प्रवीण मिश्रा ने भी अपने अंदाज में गीत गाकर सभी को खूब झुमाया।

- Sponsored Ads-

मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार श्रीवास्तव संगठन के कार्यकारी सदस्य दीनबंधु सिंह वरिष्ठ पत्रकार कैलाश कश्यप ,अमरनाथ शर्मा ,अतुल श्रीवास्तव, तरुण, पंकज ,अरविंद सिंह, अंशुमान ,डॉ अली असगर वही गोपालगंज से आए राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार सिंह गोपालगंज के वरिष्ठ पत्रकार मंजेश मिश्रा साथी सिवान जिला के जिला सचिव आबिद राज, जिला उपाध्यक्ष अभिनव पटेल, जिला संगठन सचिव अमित कुमार सिंह सहित सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

Share This Article