सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के द्वारा सारण व सिवान जिले के विभिन्न विद्यालयों का दौरा के क्रम में शिक्षक साथियों से सफल संवाद स्थापित किया गया। सारण व सिवान के विभिन्न विद्यालयों में उनके द्वारा शुक्रवार से ही चल रहे दो दिवसीय भ्रमण के दौरान सम्मानित शिक्षक बंधुओं ने एक स्वर में अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय केदारनाथ पाण्डेय जी के स्वर्गवास के बाद शिक्षकों की आवाज बनकर श्री पुष्कर ही आगे आए हैं और सभी कोटि के शिक्षकों की आवाज को तकनीकी रूप में सही प्लेटफॉर्म पर उठाकर उनके बहुत सारे कार्यों को कराने में सफल रहे हैं और बीते दिनों में उनके द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों से यह प्रमाणित भी हो चुका है ।

सभी शिक्षक बंधुओं ने संकल्प लिया कि विकट परिस्थितियों में शिक्षकों की बुलंद आवाज बनकर आगे आने वाले भाई आनंद पुष्कर को सदन में भेजकर वे अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे, ताकि शिक्षक – शिक्षा – शिक्षार्थी की जायज मांगों व भविष्य की योजनाओं को ससमय लागू कराया जा सके।
श्री पुष्कर ने शिक्षक बंधुओं द्वारा उनके ऊपर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी कोटि के शिक्षण संस्थानों व उनमें कार्यरत शिक्षकों की बेहतरी के लिए वे सदैव तत्पर रहे हैं और रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षक बंधुओं के द्वारा उन्हें उन्हें मौका दिया गया तो सदन में शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से उनकी जायज़ को अवश्य पूरा कराएंगे।
