उप्र के मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को किया संबोधित
गड़खा (सारण) गड़खा विधानसभा क्षेत्र के बसंत महाविद्यालय के मैदान पर सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लोजपा रामविलास के प्रत्याशी सीमांत मृणाल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा आयोजित किया गया |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सनातन संस्कृति के प्रतिक आदित्यनाथ योगी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की एनडीए सरकार बिहार में हो या उत्तर प्रदेश में विकास एवं विरासत को सम्मान रूप से भारतीय संस्कृति के अनुसार बढ़ावा दे रही है यह मां जानकी की जन्मस्थली है हम अयोध्या से चलकर यहां आकर इस भूमि पर आकर धन हो गए मैं बहुत पहले से इस धरती पर आना चाहता था आज वह सौभाग्य आप लोगों ने मुझे उपलब्ध कराया |
देश के तीन बंदर एक जो अच्छा देखाता नहीं है एक जो अच्छा सुनता नहीं है एक जो अच्छा बोलते नहीं है तीनों मिलकर भारतीय संस्कृति के खिलाफ साजिश करा रहें हैं विरोधी लोग वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं देश का वैभव बढ़ता रहे मां भारती विश्व के फिर से गुरु बने उन्हें इसके लिए जरा भी लगाव नहीं है, बिहार मे वीर सपूतो साहित्यकारो को जन्म दिया इस राज्य मे राजेन्द्र प्रसाद जयप्रकाश नारायण कर्पूरी ठाकुर जगजीवन बाबु सहित कई सपूतो ने जन्म लिया, बिहार मे 1992 से लेकर 2005 तक संकट खड़ा हो गया था जब एनडीए की सरकार बनी तो आज बिहार मे अमन चैन स्थापित के साथ साथ काफी विकास हो रहा है |गड़खा विधानसभा के एनडीए लोजपा रामविलास के उम्मीदवार सीमांत मृणाल रामविलास पासवान जी का नाती है एवं चिराग पासवान का भांजा है जो गरीबों के लिए सतत प्रयासरत हैं युवा है युवाओ के लिए सोचता है |
इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी सीमांत मृणाल ने कहा की मैं बेटा बनकर गड़खा विधानसभा के लोगो को सेवा करूंगा मेरे पास युवाओं के लिए एक सोच है एक विजन है शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम करने की आवश्यकता है मेरे विरोधी जिनको कई बार अवसर मिला है उन्होंने इस क्षेत्र के जनता को कुछ किया नहीं किया सिर्फ ठगने का काम किया है आप मुझे अपना मत दें मैं विजई होकर आपके मान सम्मान बढाने का काम करुंगा और गड़खा में विकास की धारा बहेगी, मंच का संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने किया अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रोबिन सिंह ने किया स्वागत भाषण भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया शेखर सिंह ने किया इस अवसर पर उतर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उपस्थित थे |
सभा को संबोधित करने वालों में जिला पार्षद अजय माँझी राजेश सिंह इंद्र राय डा विजय कुमार सिंह प्रो हरेंद्र सिंह सोनू सागर जद यु प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह गणेश सिंह हिमांशु मृत्युंजय मुखिया शिवप्रसाद माँझी डॉक्टर सत्प्रकाश सिंह विनोद सिंह उपेन्द्र सिंह राजीव कुमार सिंह साहब पासवान सुनील कुमार सिंह सुनीति पासवान उदय पासवान मनोज पटेल छोटू कुमार विवेक कुमार शिवम कुमार सिंह आदि शामिल थे।
