भागलपुर: राष्ट्रीय जनता दल के विचारों को गांव-गांव ले जाने की जरूरत – चक्रपाणि..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*संगठन को मजबूत करने की जरूरत – शैलेश*

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। बुधवार को जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया में राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान के नेतृत्व में मनाया गया।

- Sponsored Ads-

 

मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु एवं गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार यादव थे।इस अवसर पर संबोधित करते हुए बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारों को गांव-गांव तक ले जाने की जरूरत है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा समाज के वंचित लोगों को सांसद ,विधायक एवं मंत्री बनाने का काम अपने कार्यकाल में किया। लालू प्रसाद यादव व्यक्ति नहीं विचार हैं।

 

पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को संगठन गांव में जाकर सभी वर्गों के संगठन में जोड़ कर संघर्ष करने की बात कही।इस अवसर पर संजय मंडल, अशोक यादव ,महेश फौजी , गौतम बनर्जी ,नंदू यादव ,मोहम्मद गफ्फार, रामविलास कुशवाहा , लड्डू दास , मोहम्मद आजाद , अरुण राहि, रणबीर सिंह ,गुलाब सिंह , कपिल देव मंडल , अरविंद हरिजन , नरेश यादव , मोहम्मद मोहिउद्दीन , पिंकू यादव ,अमर यादव मोहम्मद रफीक ,मोहम्मद गफ्फार, एवं हिमांशु यादव आदि शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article