सारण: किसान गोष्ठी में किसानों को दी गयी खेती की नई तकनीकी जानकारी….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: गरखा (सारण) गड़खा प्रखंड स्थित ई किसान भवन के सभागार में गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ अंचलाधिकारी नीली यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में कई लाभकारी योजनाएँ चला रही है। किसान इसका लाभ पाने के लिए अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर जाकर जानकारी ले सकते है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के खाते में सीधा पैसा भेजा जा रहा है। गोष्ठी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवजी पासवान ने किसानों को फसलों के बारे जानकारी दी। खेतों में लगाए गय मक्का कुर्थी अरहर मरुआ बाजरा सावा आदि मोटे अनाज के फसल की स्थिति रख रखाव एवं संभावित उपज के बारे में किसान मित्रों से पुरी जानकारी ली गई। 

इस क्रम में धान की खेती,सिंचाई खाद एवं दवा के बारे में भी बताया गया।सोलर पंप,फसल अवशेष प्रबंधन,पशुपालन,उद्यानीकरण, मत्स्य पालन,पीएम सम्मान निधि में ईकेवाईसी के साथ कई कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान पशुपालन अधिकारी,मत्स्य अधिकारी,प्रखंड उद्यान अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा प्रखंड स्तरीय कर्मी संजय राय,अमितेश कुमार,राजाराम राय,केशव कुमार सिंह,अनिल शुक्ला,शैलेश कुमार,विवेक कुमार,रत्नेश तिवारी,लालबाबू कुमार,सुभाष कुमार,दूधनाथ प्रसाद,प्रतिभा कुमारी सहित सैकड़ों किसान साथी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article