Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सिवान: सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत !

212

 

  1. बिहार न्यूज़ लाइव /हसनपुरा (सीवान) हुसैनगंज थाना के सुरापुरा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक एम एच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग निवासी राजू प्रसाद (55) पिता स्व धर्मनाथ प्रसाद है।

 

मृतक किसी कार्य से बाइक से सीवान जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। जहां दो घंटा के बाद घटना की जानकारी परिजनों को हुई।

 

परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर शव को देखकर रोने बिलखने लगे। मृतक के चार पुत्र एक पुत्री यथा आकाश कुमार, जगपति कुमारी, पवन कुमार, बादल कुमार व रमन कुमार है। जिसमें आकाश और जगपति की शादी हो चुकी है। वहीं तीन पुत्र अविवाहित है। सामाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम कराकर घर नहीं आया था।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More