Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के 646 वीं जयन्ती मनाई गई

316

 

बिहार न्यूज़ लाइव पटना डेस्क: पटना 19 फरवरी, 2023.  आज रविदास चेतना मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के 646वां राज्यस्तरीय जयंती समारोह पटना के रविन्द्र भवन मे मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री,प्रदेश उपाध्यक्ष राजद सह रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचन्द्र राम ने किया तथा संचालन पूर्व विधायक लाल बावू राम ने किया।

        कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया ततपश्चात संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
        कार्यक्रम में आये अतिथियों ने भी संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने का काम किया।

        कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बिहार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने समाज में फैले अंधविश्वास, छूआछूत जैसे समाजिक बुराइयों से समाज को बचाने का काम किया। आज देश मे नफरत और घृणा का जहर घोला जा रहा है, वहीं संत रविदास जी के विचार समाज मे प्रेम, भाईचारा कायम करते है। समाज मे प्रेम और भाईचारा से ही समाज का विकास होगा। श्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां सामंतवादी शक्तियां कब्जा किए है वह नही चाहते कि सामाजिक न्याय की बात हो। हमसब को एक होना पड़ेगा, संगठन को मजबूत करना होगा।

 

सभी वर्गो को सम्मान देना होगा। हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी इंसान है। अच्छा इंसान से अच्छा समाज बनेगा। जो लोग देश की सत्ता मे है, उनलोगों की सोच है चंद लोग राज करे और हमारी सोच है हम सब एक है। इसी विचारधारा की लड़ाई होने जा रही है आपको निर्णय करना है आपको किसके साथ रहना है। बिहार से भाजपा को भगा दिया है इसलिए छटपटा रहे है। विकास के काम को जंगलराज कह रहे है। सावधान होकर आगे की लड़ाई लड़नी है। सबलोग साथ दे तो भाजपा साफ हो जाएगी। बिहार तय करेगा कि देश मे किसका राज रहेगा। हम बिहार मे अच्छी सरकार देने की दिशा मे काम कर रहे है।हमने जो 10लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है जल्द ही बहाली निकालने जा रहे है। शिवचंद्र राम जी के मांग को हम पूरा करने की दिशा में काम करेंगें। ममता दीदी, आशा दीदी सबका मानदेय बढ़ाने जा रहे है।

 

सफाई कर्मियों को कपड़ा, जूता देने का काम किया है।, तथा सभी रैन बसेरों का जिर्णोधार कराने का आदेश दिया गया है। हजारों परिवारों को मकान देने जा रहे है। आप सभी लोग एकजुट हो कर भाजपा और आर.एस.एस को भगाने का काम करंे।
संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि सही मायनों में रविदास चेतना मंच, चेतना का संचार समाज के बीच करने का काम किया है। जिससे समाज में जागिृत आई है। संत रविदास जी का वचन आज के वैज्ञानिक युग में भी शत प्रतिशत सही है। एकजुटता बनाकर आने वाले में दिनों में जो चुनौतियाँ है। उससे लड़कर सफलता पाना है।
बिहार सरकार के मंत्री श्री सुरेन्द्र राम ने कहा कि उँच-नीच के भेद भाव को दूर करने का संदेश दे कर कर्म की प्रधानता को महत्व देने काम  संत रविदास जी ने किया था। हमलोग एक जुट होकर नरेन्द्र मोदी की सरकार को हटाने का काम करेंगे।

बिहार सरकार के मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि आदरणीय लालू प्रसाद जी एवं श्री तेजस्वी प्रसाद जी के नेतृत्व में जातीय जनगणना के बाद जो सबसे बड़ा लाभ होगा वो हम सबों को होगा, और सरकार से अनुसूचित आयोग का गठन जल्द किया जाय।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवचन्द्र राम ने कहा कि संत किसी जात के नहीं होते हैं, जमात के होते हैं। संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के विचारधारा पर चलकर हीं उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। नशामुक्त समाज और बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर हीं स्वस्थ समाज बना सकते हैं।

        रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचन्द्र राम ने समाज की ओर से एक मांग पत्र उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को सौंपने का काम किया जो इस प्रकार है:-
1.  बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा बिहार विधानसभा के परिसर में लगाई जाए।
2.अनुसूचित जाति के आरक्षण को 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जाए।
3.विकास मित्रों को 40,000 मानदेय दिया जाए।
4.ममता दीदी का मानदेय 20,000 किया जाए।
5.निजी क्षेत्र सहित न्यायपालिका में आरक्षण लागू हो।
6.प्रोन्नति में आरक्षण लागू किया जाए तथा इस आरक्षण को मौलिक अधिकार में शामिल किया जाए।
7.संत शिरोमणि गुरू रविदास जी एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेदकर जी की जीवनी को प्रथम वर्ग से बारहवीं तक के पाठ्यक्रमों मे शामिल किया जाए।
8 मान्यवर कांशी राम जी को भारत रत्न की उपाधि दी जाए।

9.अनुसूचित जाति/जनजाति बैकलॉग लागू हो।
10. चमार रेजीमेंट पुनः बहाल किया जाए।
       

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में विधायक सतीश कुमार दास, श्रीमति संगीता कुुमारी, पूर्व विधायक राजेन्द्र राम, सुबेदार दास, चन्दन राम, सुरेन्द्र यादव, लालबाबू राम, विधायक मुकेश कुमार रौशन, मनोज कुमार यादव, तथा श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव आरती देवी, शैलेन्द्र राम, नरेश राम, चन्द्रीका राम, वीरबहादूर राम, मिश्री राम, फुदेना रविदास, श्री सुदर्शन राम, अशोक राम, लखेन्द्र दास, अरविन्द राम, बलराम राम, संतोश राम, राजद प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा सहित कई थे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More