समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मास्टर प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ समस्तीपुर डेस्क अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर बिहार में जाति आधारित गणना 2022 हेतु आज प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ट में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में मास्टर प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मास्टर प्रशिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना का दो चरण में होना है।जिसके प्रथम चरण में भवन एवं मकानों में रहने वाले मुखिया व उनके परिवारों की संख्या प्राप्त करनी है।तथा दूसरे चरण में घर घर जाकर गणना करनी है।

 

इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में कुल 240 वार्ड के लिए 450 प्रगणक,सहायक व पर्यवेक्षकों की सूची तैयार की गई है।जिन्हें दिनांक 26/12/2022 एवं 27/12/2022 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा में 10:30 बजे पुर्वाहन से 4:00 बजे अपराह्नन तक
प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिसकी पुरी तैयारी कर ली गयी है।उन्होंने बताया कि इस गणना में एक भी घर छूटे नहीं तथा किसी का दुबारा इंट्री नहीं हो इसे सुनिश्चित कराना है।इसके मध्यनज़र सभी मास्टर ट्रेनर को आवश्यक टिप्स दिया गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर मास्टर प्रशिक्षक मोहम्मद एजाज अहमद अंसारी,राजीव कुमार झा,महेश प्रसाद यादव,लाल बाबू,रुदल कुमार,रामप्रवेश राय,ललित कुमार सिंह,कनिय अभियन्ता श्रद्धा वर्मा,नज़ीर अमन कुमार,बीसी वरुण कुमार,विक्की कुमार आदि उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article