Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में होली पर्व व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

81

 

 

खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में होली पर्व व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

शांति समिति की बैठक में दिए गए कई आवश्यक दिशा-निर्देश–सीओ मनीष कुमार।

होली पर्व में पूर्णरूपेण डीजे व अश्लील गाने पर रहेगा प्रतिबंध–थानाध्यक्ष मो0 फहीम।

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को होली पर्व एंव रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी मनीष कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।एंव बैठक का संचालन थानाध्यक्ष मो0 फहीम ने किया।बैठक को संबोधित करते हुये अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधयों व बुद्विजीवियों के बीच अपनी बातों को रखते हुये आदर्श आचार संहिता की नियमों की जानकारी दिया।तथा उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से भाईचारे व सौहार्दपूर्ण एंव शांतिपूर्ण तरीके से एक दूसरे को रंग गुलाल होली पर्व मनाने की अपील किये।साथ ही होली पर्व के बाद रमजान का त्योहार भी शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने काअपील किये।वही बैठक को संबोधित करते हुये थानाध्यक्ष मो0 फहीम ने कहा कि आदर्श आचार सहिता को लेकर होली पर्व में शान्ति व्यवस्था भंग होने को लेकर डीजे व अश्लील गानों पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा।रंगों का त्योहार होली पर्व भाई चारा स्थापित करने का त्योहार है।उन्होंने कहा कि होली पर्व रंग गुलाल का पर्व है।जिसे सभी लोग भाईचारा के साथ मनाएं।तथा होली पर्व व रमजान त्योहार को लेकर शांति विधिव्यवस्था बनाये रखने के लिये खानपुर थाना क्षेत्र में संवेदनशील जगहों पर पुलिस पदाधिकारी व फोर्स की तैनाती कर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये निगरानी रखी जाएगी।साथ हीं गस्ती दल नियुक्त किये जाएंगे।वही आगे थानाध्यक्ष मो0 फहीम ने कहा कि होली व रमजान त्योहार में शराब कारोबारियों,नशेड़ी, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पौनी नजर रहेगी।अगर होली पर्व व रमजान त्योहार में कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अविलंब थाना को सूचना देने की अपील किये।तथा होली पर्व में जोर जबरदस्ती किसी को रंग गुलाल न लगाएं।आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगावे।और गले से गले मिलकर भाई चारा स्थापित करे।वही बताते चले कि होली पर्व व रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति बैठक के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व बुद्विजीवियों ने आक्रोश जताते हुये कहा की स्थानीय पुलिस की लापरवाही के कारण खानपुर थाना क्षेत्र में हो रही है भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब की कारोबारी।वही जनप्रतिनिधियों ने खुल कर बोला की कुछ पुलिस भी शराब कारोबारी से साठ गाठ कर उसके साथ घूमते देखा जा रहा है।वही बैठक के क्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व बुद्विजीवियों को अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के बीच असमाजिक तत्वों व उपद्रवियों के द्वारा उपद्रव करने व मार पीट करने को लेकर आरोप प्रत्यारोप का भी बातचीत चला।साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि शांति समिति बैठक में यह भी कहा कि शराब कारोबारी,व असमाजिकतत्व एंव उपद्रवियों ने कहता है कि स्थानीय पुलिस प्रसासन को हम लोग जेब में रखते है।तो बताइये कैसे रहेगी खानपुर थाना क्षेत्र की आमजन सुरक्षित।यही है सुशासन बाबू की प्रसासन।शांति समिति की बैठक के मौके पर अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार,एसआई सुबोध कुमार यादव,BPR0 संजीव कुमार,पूर्व प्रखंड उपप्रमुख पवनदेव प्रसाद सिंह,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,खानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा,हसनपुर पंचायत के मुखिया संजीव चौधरी उर्फ विजय चौधरी,पूर्व मुखिया राजगीर महतो,खानपुर उत्तरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा,दिनमनपुर दक्षिणी के मुखिया गोविंद पासवान,दिनमनपुर दक्षिणी के सरपंच लालबाबू राम,सिवसिंगपुर पंचायत के मुखिया अमरजीत महतो,जदयू युवा जिला उपाध्यक्ष सूरज यादव,समाज सेवी नेता रविन्द्र कुमार राय, पूर्व मुखिया रामविलास सहनी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों व बुद्विजीवियों उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More