Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: लीग कम नॉक आउट खो-खो प्रतियोगिता में अंकित का चयन

93

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर : बिहार में आयोजित फर्स्ट लीग कम नॉक आउट खो-खो प्रतियोगिता के लिए अकबरनगर के एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। आचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा भारतीय पारम्परिक खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए बिहार में पहली बार पेशेवर खेल की तरह लीग कम नॉक आउट मेन खो-खो टूर्नामें का आयोजन 5 दिसंबर से चल रहा है। जिसमें अपनी प्रतिभा के दम पर भागलपुर जिला खो-खो संघ के एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।

 

उक्त जानकारी मुंगेर जिला खो- खो संघ के सचिव सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हमारी टीम की मेहनत रंग ला रही है। और आज हमारे संस्था से जिला के होनहार प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरास्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। इस प्रतियोगिता में ओपेन प्रदेश लेवल पर सेलेक्शन ट्रायल आयोजित कर पूरे बिहार से सिर्फ 10 टीम में कुल 150 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें कई अंतरास्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

 

ब्रेव बुल्स टीम में अकबरनगर गांव निवासी शंकर पासवान उर्फ अनंत पासवान के पुत्र नेशनल प्लेयर अंकित कुमार का चयन होने पर ग्रामीणों ने हर्ष जाहिर की। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू खिलाड़ी के चयनित होने पर बधाई दी।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More