Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का लोहा मनवा रहे प्रेम मूर्ति

316

 

अंकित सिंह/अररिया: कटिहार जैसे छोटे शहर में जन्मे प्रेम मूर्ति न केवल बिहार और पंजाब बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का लोहा मनवा रहे हैं।प्रेम मूर्ति एक बहु प्रतिभावान कलाकार हैं,जिन्हें गायन,संगीत संयोजन,उत्पादन,मिक्सिंग इंजीनियरिंग और वॉइस-ओवर कला में कुशलता है। उन्होंने सारेगामा,जी और शेमारू जैसी कई मशहूर रिकॉर्ड लेबल्स के साथ काम किया है। भारत और विदेश में कई कलाकारों के साथ भी काम किया है।

 

प्रेम मूर्ति को ख्याति मिली जब कोरोना महामारी के दौरान उनका गाया हुआ गाना ‘तूफान को आना है (इक प्यार का नगमा है)’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर वायरल हुआ।भरगामा में अपने जीजा व पत्रकार संतोष कुमार के यहां एक भेट वार्ता में कहा कि उन्होंने स्टीवर्ट कॉपलैंड और रिकी केज द्वारा ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त एल्बम डिवाइन टाड्स के आधिकारिक लो फाई मिक्स बनाए। उन्होंने ‘वंदे भारतम्’ गीत में मुख्य गायन और म्यूज़िक को अरेंजमेंट किया,जिस पर इंडिया गेट के गणतंत्र दिवस परेड में 500 कलाकारों ने नृत्य किया।

 

उन्होंने ब्रह्मकुमारी द्वारा निर्मित और ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज के संगीत निर्देशन में ‘सलाम’ नाम का एक गीत भी गाया जो भारतीय सेना को समर्पित था,जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माउंट आबू में रिलीज़ किया था। प्रेम मूर्ति ने हाल ही में लव एंड पीस ‘ नाम का एक ग्लोबल गीत बतौर निर्माता,संगीत निर्देशक और गायक रिलीज़ किया,जिसमें विश्व के अलग अलग देशों के नामचीन गायकों और संगीतज्ञ लोगों ने भागीदारी दी। इस गीत ने कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। प्रेम मूर्ति के लेटेस्ट भोजपुरी गीत हिले बिहार गोरिया को लोग इसके उच्च कोटि के संगीत और स्वच्छ बोलों और वीडियो के कारण पसंद कर रहे हैं। गाने में युगांडा (पूर्वी अफ्रीका) के नृत्यकारों की भी प्रस्तुति है। इस गाने को इंस्ट्राग्राम पर मिलियन प्ले और यूट्यूब पर भी धूम मचा रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More