Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का होली स्पेशल गाना “जानू रंगवा डाले आईब” हुआ रिलीज

657

 

बिहार न्यूज़ लाईव भागलपुर डेस्क:  भोजपुरी युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और इंडस्ट्री की न्यू वॉइस सेंसेशन शिवानी सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग “जानू रंगवा डाले आईब” कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हो गया है। होली स्पेशल यह गाना बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है, जो कल्लू के फैंस के साथ-साथ भोजपुरी के दर्शकों को भी यह खूब पसंद आ रहा है। गाने में एक बार फिर से कल्लू शिवानी सिंह की वॉइस केमिस्ट्री लोगों के मन मस्तिष्क पर छा जा रही है और वह इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। इस वजह से गाना रिलीज के साथ ही वायरल होना शुरू हो गया है।

लिंक : https://youtu.be/C7Zo7hnn9co?si=j0mrJNZaG1Ku-w-G

“जानू रंगवा डाले आईब” गाने का म्यूजिक वीडियो भी दमदार है और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कल्लू पारुल यादव के साथ नजर आए हैं। इसमें उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है और यह गाने को और भी खास बनाने के लिए काफी है। वही इस गाने को लेकर कल्लू ने बताया कि लोगों पर होली की खुमारी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है इसलिए हमने उनकी इस खूमारी को बढ़ाने के लिए अपना यह बेहद खूबसूरत गाना रिलीज किया है। यह गाना लोकगीत के अंदाज में एक रोमांस का अक्स भी रखती है, जिससे युवाओं में यह बेहद पसंद की जा रही है। उन्होंने कहा कि कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड की एक ही सोच रही है कि वह अपने दर्शकों के मनोरंजन को अलग-अलग रंगों से शराबोर कर दे। यही वजह है कि हम हमेशा क्रिएटिव और लोगों को पसंद में आने वाले गाने लेकर आते हैं और हमेशा आते रहेंगे।

वही गाने को लेकर शिवानी सिंह ने भी अपनी एक्साइटमेंट का इजहार किया और कहा कि ऑडियंस के प्यार और आशीर्वाद से हम एक से बढ़कर एक गाना लाने को प्रेरित होते हैं और मुझे खुशी है कि मेरे इस गाने को भी लोगों ने सराहा है। आपको बता दे कि इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर लकी विश्वकर्मा है। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More