Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के परिसर में आशा दिवस बैठक के बाद घर लौटने के क्रम में हलुआई टोला के समीप ट्रक के चक्का के नीचे दब जाने से आशा सुनीता देवी की हुई मौत।

186

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के परिसर में आशा दिवस की बैठक के बाद घर वापसी के क्रम में आशा सुनीता देवी का एक्सीडेंट एक ट्रक से हो गया जिन्हें यहां से समस्तीपुर और फिर पटना रेफर किया गया।लेकिन आशा सुनीता देवी का मृत्यु पटना में हो गया है।

 

आशा सुनीता देवी की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर व कर्मी को आँख नम हो गयी।वही आशा सुनीता की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मृतक आशा के परिवार में कोहराम मच गया।तथा पूरे गाँव में मातमी सनाटा छा गया।वही डॉ. राणा नितेश कुमार सिंह ने नम आँखों से आशा सुनीता देवी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुये कहा कि उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है।

 

डॉ. श्री सिंह ने आगे यह भी बताये की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में आशा सुनीता देवी के निधन के साथ अपना एक बहुमूल्य रत्न खो दिया है।जिसे भरपाई नही की जा सकेगी।इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को साहस प्रदान करे।नियति के क्रूर विधान के आगे हम सब नतमस्तक हैं।दिवंगत आशा सुनीता देवी का निधन उनकी ड्यूटी के दौरान हो गया है।

 

तथा उनकी मृत्य आत्मा की शांति के लिए दिनांक-13 जनवरी 2024 शनिवार को दिन में करीब-11:00 बजे पूर्वाहन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में शोक सभा की जायेगी।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More