Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: अनुमंडल पुस्तकालय अररिया के तत्वावधान में राजा राम मोहन राय की 250 वीं जयंती पर निकाली गई जागरूकता रैली

324

 

 

नारी सशक्तिकरण थीम पर आधारित यह जागरूकता रैली

बिहार न्यूज़ लाइव / अररिया डेस्क: 

राजा राम मोहन राय की 250वीं जयंती के अवसर पर आज अनुमंडल पुस्तकालय अररिया द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

 

नारी सशक्तिकरण थीम पर आधारित जागरूकता रैली को अनुमंडल पदाधिकारी अररिया श्री शैलेश चंद्र दिवाकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया श्री देवेंद्र प्रताप शाही, भूमि सुधार उप समाहर्ता फारबिसगंज सुश्री अंकिता सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री वसीम अहमद, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अररिया श्रीमती सोनी कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया श्री नितेश कुमार पाठक एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

रैली में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न स्कूलों बच्चों ने भाग लिया। जागरूकता रैली अनुमंडल पुस्तकालय अररिया से चांदनी चौक आश्रम, आश्रम चौक, एडीबी चौक होते हुए पुनः अनुमंडल पुस्तकालय अररिया आकर समाप्त हुई। इससे पूर्व अनुमंडल पुस्तकालय अररिया में राजा राममोहन राय की तस्वीर पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More