Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: पुलिस ने बांका जिला का कुख्यात ईनामी अपराधी गोराडीह द्वारा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार।

723

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। रविवार को गोराडीह थाना को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो पर सवार पांच से सात अपराधकर्मी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है।

 

सूचना का सत्यापन एवं आपश्यक कार्रवाई हेतु वरीस पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था एवं पुलिस निरीक्षक सदर अंचल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा भागलपुर गोराडीह रोड पर निगरानी रखी गई। पिथना-कुकडीह रोड पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी रजि० नं० बीआर10पीबी0662 संदिग्ध अवस्था में कुकडीह से पिथना की ओर आ रही थी। जिसको रोकने का प्रयास करने पर स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति द्वारा पुलिस बल पर फायर कर दिया गया और उसमें सवार अपराधी भागने लगे। इस पर पुलिस बल द्वारा खदेड़कर दो अपराधियों को पकड़ा गया।

 

इन दोनों के पास से 02 देशी, 04 जिंदा कारतूस, 01 खाली खोखा एवं 01 मिस फायर गोली एवं 03 मोबाईल बरामद किया गया।गिरफ्तार काजू यादव के विरूद्ध गंभीर प्रकृति के दो दर्जन से अधिक कांड दर्ज है। इसके विरूद्ध 25,000/-रू० ईनाम भी रखा गया था। पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन गुप्ता पर गोली चलाया था।पुलिस ने बरामदगी में देशी कट्टा-02
जिंदा कारतूस-04,खोखा-01
मोबाईल-03,मिस फायर-01 , चारपहिया वाहन-01 को जप्त किया गया।गिरफ्तारी में काजू यादव पिता अरविन्द यादव, छोटी घुटिया श्यामपुर, थाना-रजौन, जिला-बांका , राजेश कुमार यादव पिता रविन्द्र यादव को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस उपाधीक्षक नगर के निगरानी में गठित छापामारी दल में पु०नि० सौम्य प्रियदर्शी, सदर अंचल ,पु०नि० संजय कुमार सत्यार्थी, थानाध्यक्ष, गोराडीह थाना,पु०अ०नि० विनोद कुमार, गोराडीह थाना,स०अ०नि० पवन कुमार, गोराडीह थाना, स०अ०नि० बलराम पासवान, गोराडीह थाना, सशस्त्र बल गोराडीह शामिल थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More