Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: सीजेएम संजीव कुमार के आदेश को नही मानते हैं भरगामा थानाध्यक्ष

461

 

 

 

प्रार्थमिकी दर्ज नही करने पर रिपोर्ट तलब का हुआ आदेश

 

भरगामा थानाध्यक्ष आसामी लोगों के मेल में आकर नहीं कर रहे हैं प्रार्थमिकी दर्ज 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क: वरीय संवाददाता/अररिया। जिले के भरगामा थानाध्यक्ष सीजेएम संजीव कुमार के आदेश को नही मानते हैं। ऐसा लगता है कि सीजेएम के आदेश को नही मानना पुलिस की नियति बनता जा रहा है। गुरुवार को सीजेएम संजीव कुमार ने 22 दिसंबर 2022 के अपने आदेश की अवहेलना करने पर भरगामा थानाध्यक्ष से रिपोर्ट की मांग किये हैं कि प्रार्थमिकी दर्ज क्यों नहीं कर रहे हैं।

 

अपहरण,लूट चोरी की घटना की बात को लेकर जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड 04 के रहने वाले परिवादी इन्द्रानंद यादव ने अपने ही गांव के रहने वाले मनोज सिंह,रीता देवी,दीपा कुमारी,मणि सिंह व नेवल सिंह के विरुद्ध अपने अधिवक्ता अवनीश मिश्रा व अधिवक्ता नवनीत यादव के माध्यम से सीजेएम संजीव कुमार के न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या 1166 सी/2021 दिनांक 10-08-2021 को दाखिल किया था। जिसकी सुनवाई 22 दिसंबर 2022 को हुई थी।

 

सुनवाई के दौरान परिवादी इन्द्रानंद यादव के अधिवक्ता अवनीश मिश्रा व अधिवक्ता नवनीत यादव के द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) संजीव कुमार से उपरोक्त मुकदमा को धारा 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता अंतर्गत भरगामा थानाध्यक्ष को प्रार्थमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई गई थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए सीजेएम संजीव कुमार ने एसपी अररिया के माध्यम से भरगामा थानाध्यक्ष को प्रार्थमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। इस संबंध में सीजेएम कार्यालय से मेमो संख्या 48 दिनांक 24-01-2023 को एसपी अररिया को निर्गत भी किया गया था।

 

इसके बावजूद सीजेएम आदेश के साढ़े तीन व सीजेएम कार्यालय से एसपी कार्यालय भेजने के लगभग ढाई माह बीत जाने के बाद भी अबतक भरगामा थानाध्यक्ष द्वारा प्रार्थमिकी दर्ज़ नहीं किया गया। प्रार्थमिकी दर्ज नही होने को लेकर गुरुवार 13 अप्रेल 2023 को परिवादी अपने वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद के माध्यम से कोर्ट में आवेदन देकर प्रार्थमिकी नही हो रहा है,इस संबंध में गुहार लगाया।

 

परिवादी इन्द्रानंद यादव के वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद ने आवेदन में लिखा कि भरगामा थानाध्यक्ष आसामी लोगों के मेल में आकर प्रार्थमिकी दर्ज नही कर रहे हैं। तथा यह भी लिखा कि भरगामा थानाध्यक्ष सीजेएम आदेश का अवहेलना कर रहे हैं। प्रार्थमिकी दर्ज करने हेतु रिमाइंडर की मांग की गई। दाखिल आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीजेएम संजीव कुमार ने भरगामा थानाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब किया है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More