Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

नालंदा: बिहारशरीफ 4 जून- कश्मीर, हिमाचल जैसे ठंडे प्रदेशों में होने वाले सेब की खेती अब नालंदा की धरती पर भी शुरू की गई है

210

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव नालंदा डेस्क: नालंदा के सोहडीह गांव के किसान अनिल कुमार ने 1 एकड़ में 400 पौधों की सेब की खेती शुरू की है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।नालंदा के किसान अनिल कुमार ने बताया कि सेब की खेती शुरू करने के लिए उन्होंने डिजिटल मीडिया का सहारा लिया, जो एक जोखिम भरा काम था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किसान हरीमन शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हरीमन – 99 प्रजाति को विकसित किया है।

 

इस प्रजाति में 40 से 45 डिग्री तक तापमान में भी सेब की खेती की जा सकती है। इस हरीमन – 99 प्रजाति से खेती करने पर 3 साल में फल देने लायक हो जाता है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि वे जहां बागवानी शुरू की है वहां डेढ़ साल में ही पौधे में फल आने लगे हैं।किसान अनिल कुमार ने बताया कि हरीमन -99 प्रजाति के सेब की खेती किसी भी गर्म प्रदेशों में भी की जा सकती है। कश्मीर में सेब सितंबर- अक्टूबर माह में फल होते हैं,

 

जबकि इस प्रजाति के सेब ऑफ सीजन जून-जुलाई में फल देने शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सेब की खेती करने से बेहतर बाजार एवं उचित आमदनी तो मिलेगी ही, ग्राहकों को ताजा स्वाद भी खाने को मिलेगा।उन्होंने कहा कि नालंदा में सेव की खेती करने से किसानों को कश्मीर से आने वाले सेब पर परिवहन शुल्क की बचत होगी। कुल मिलाकर सेव की खेती करने से किसानों को काफी लाभ होगा और किसानों की जिंदगी भी संवर सकती है। 
                नालंदा बिहार न्युज/प्रमोद 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More