भागलपुर: समाजसेवी कामेश्वर यादव के निधन पर भाजपा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। बुधवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने परबत्ती निवासी समाजसेवी कामेश्वर यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

जिला अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 कामेश्वर यादव को सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरूचि थी। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे।
उनसे लंबे अरसे से जुड़ाव रहा और उन्होंने हमेशा पारिवारिक सदस्य की तरह स्नेह दिया। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

- Sponsored Ads-

 

भाजपा परिवार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा की समाज सेवा के पुनीत कार्यों और प्रयासों के लिए वे सदैव याद आयेंगे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article