Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड अंतर्गत खैरी पंचायत के सिरहा निवासी भाजपा नेता सह समाजसेवी ग्रामीण चिकित्सक डॉ0 शत्रुसूदन प्रसाद की आक्समिक हुई मौत।

804

 

 

मौत होने की सूचना पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि एंव स्थानीय डॉक्टर।

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खैरी पंचायत के सिरहा गाँव निवासी भाजपा नेता,समाजसेवी सह ग्रामीण डॉक्टर शत्रुसुदन प्रसाद कि आज आकस्मिक निधन हो गया।

 

उनके निधन की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय डॉक्टर ने मृतक डॉक्टर शत्रुसुदन के घर पहुंच कर शोक संवेदनाएं प्रकट किया।वही घटना की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राणा नितेश कुमार सिंह भी उनके घर पहुंच कर शोक व्यक्त करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

 

उन्होंने बताया कि जहां तक मुझे मालूम है कि डॉक्टर शत्रुसूदन प्रसाद उम्र करीब 80 के दशक के एक ग्रामीण कुशल चिकित्सक रहे हैं जो अपने जमाने में गरीबों का मुफ्त में इलाज किया करते थे।जो सदैव समाज सेवा से जुड़े रहते थे।उन्होंने आगे कहा कि उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में काफी मायूसी है। वही भाजपा नेता सह पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनके निधन से हमलोग काफी मर्माहत है।हमलोगों ने भाजपा के सक्रिय एक कुशल ग्रामीण चिकित्सक को खो दिए हैं।जिनकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं हो सकती है।

 

वही मौके पर मौजूद पूर्व प्रखंड उपप्रमुख पवनदेव प्रसाद सिंह ने उनकी मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार वालों का ढांढस बंधाए।इस शोक संवेदना के मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा,आरएसएस कार्यकर्ता वीरेंद्र फर्नांडिस,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह,जगत नारायण सिंह,पूर्व मुखिया राजगीर महतो,सरोज राम,अरविंद सिंह,पवन जयसवाल,डॉक्टर गुड्डू कुमार,इंदु कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More