भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के अंतिम वर्ष पूरे होने पर बुधवार क़ो भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती यादव में नेतृत्व में आयोजित घर-घर जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की।नगर में पहुंचकर घर-घर जनसंपर्क अभियान किया।
कार्यकर्ता ने आमजन को केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही पत्रकों का वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने जनसंपर्क अभियान में उपस्थित होकर कहा की महिला मोर्चा कार्यकतार्ओं के द्वारा प्रत्येक घर में जनसंपर्क किया जा रहा है।इस अभियान में प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए महिला कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हैं।
इस अवसर पर महामंत्री लक्ष्मी कुशवाहा,पम्मी कामेश्वरी,गुंजन कुमारी, रानी दुबे,संगीता शर्मा,रेखा देवी,प्रीति पांडे,सुनीता गोस्वामी,रूबी दास,डेज़ी श्रीवास्तव,शशिकला देवी, प्रीति मिश्रा,गुड़िया वर्मा,मनीष दास उपस्थित रहे।