Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद डा .निशिकांत दुबे का 55वां जन्मदिवस मनाया ।

473

 

 

भागलपुर,बिहार न्यूज लाईव। रविवार को द्वारिकापुरी भागलपुर में अंग के लाल विकास पुरुष सांसद डा .निशिकांत दुबे का 55वां जन्मदिवस आकर्षक एवं भव्य रूप से मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों को सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दूरभाष पर संबोधन करते हुए कहा गया कि अभी मैं बिहार का जो दौर चल रहा है उस कार्य में व्यस्त हूं आप सब लोग मेरे जन्मदिन पर एकत्रित होकर उल्लास मना रहे हैं सबों को हार्दिक बधाई व धन्यवाद देता हूं।जन्म दिवस के मौके पर भागलपुर नगर निगम के महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, मंतोष कापरी, पूर्व सांसद डॉ अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह प्रमुख, नरेश चंद्र मिश्र, नभय कुमार चौधरी, महंत नवल किशोर दास, भाजपा नेता दीपक सिंह, समाजसेवी कमल जायसवाल, डॉ बिहारी लाल, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर एवं गुब्बारा उड़ा कर शुभारंभ किया गया।

 

मौके पर मंच का संचालन मंतोष कापरी द्वारा करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि नेता लोग लंबी चौड़ी बातें करते हैं नेता के प्रति कई धारणाएं हैं लेकिन निशिकांत दुबे जितना बोलते हैं उतना ही करते हैं। आज उनका किया हुआ विकास जैसे देवघर का एम्स, महागामा अस्पताल, भागलपुर से तेजस राजधानी एक्सप्रेस, देवघर हवाई अड्डा, गोड्डा में इत्र संस्थान सहित भागलपुर में भी कई विकास कार्य दिखाई पड़ रही है। आज उनका जन्मदिन मना कर अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। इस मौके पर डॉ रतन मंडल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंग के लाल ने झारखंड ही नहीं भागलपुर का भी सम्मान देश में बढ़ाया है जो गौरव का विषय है। काश वे भागलपुर के सांसद होते।

 

महंत नवल किशोर दास ने कहा की मैं प्रभु राम से प्रार्थना करता हूं इनका वैभव हमेशा बना रहे, जिनका विकास बोलता है उनका गोड्डा ही नहीं भागलपुर में भी विकास बोलता है। विजय सिंह प्रमुख ने कहा कि मैं इन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूं की इनका काम बोलता है। वे दीर्घायु हो ईश्वर से मैं कामना करता हूं। भाजपा नेता दीपक सिंह ने जय श्री राम के नारे के साथ शुरुआत करते हुए कहा कि निशिकांत दुबे नाम से नहीं काम से जाने जाते हैं। काम के प्रभाव से झारखंड के अलावा बिहार में भी उनकी झलक दिखती है। वे तीन बार से सांसद रहे। इनके कार्यकाल को देखते हुए भागलपुर, बांका, पूर्णिया तक जो इन्होंने काम किया। जिस तरह से पढ़ाई से गरीबी को हटाया जा सकता है, इस तरह निशिकांत जैसे सांसद से सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधा को सुगम किया जा सकता है।

 

मैं उसका ऋणी हूं मेरी पत्नी को जिला परिषद अध्यक्ष बनने में उनका अहम योगदान रहा है। जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। मैं चाहता हूं कि जिस तरह गोड्डा आगे बढ़ा उसी तरह भागलपुर भी आगे बढ़े। पूर्व सांसद अनिल यादव ने भी कहा कि जिस तरह देवघर में भोले बाबा के नाम से प्रसिद्ध है उसी तरह हमारे निशिकांत विकास पुरुष के रूप में प्रसिद्ध है। इन्होंने जो विकास का जाल बिछाया है वह दियारा के लोग कभी सोच भी नहीं सकते थे कि पुल और सड़क भी दे दिया जो अंग क्षेत्र में दिख रहा है।डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन शुभ है उनका कार्य बोल रहा है उससे भागलपुर को भी लाभ हो रहा है। ईश्वर से उनके लंबी उम्र की कामना करता हूं ।

 

डॉ बिहारी लाल ने नारा दिया नेता हो तो निशिकांत दुबे जैसा, डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि निशिकांत ने एक मिसाल पेश किया है कि विकास किस तरह होता है मैं भी उनके क्षेत्र से बूथ नंबर 1 से मतदाता हूं। हम दिल से चाहते हैं भागलपुर का हवाई अड्डा का सपना निशिकांत दुबे ही पूरा कर सकते हैं। कमल जायसवाल ने कहा कि इतिहास में उस व्यक्ति का नाम होता है जो अलग हटकर काम करता हो। व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व बड़ा होता है। मैं इन्हें बहुत दिनों से जानता हूं जिस समय दीप नारायण सिंह का स्मारक का प्रतिमा अनावरण किया। हवाई जहाज उड़ने की नींव वहीं से शुरू हुई थी। मैं चाहता हूं कि भागलपुर से भी हवाई जहाज उड़े। पंडित नरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि लड्डू हो तो हर कोई बाटे भाग न बाटे कोई।भागलपुर का करम है

 

फूटा हुआ निशिकांत जी अगर यहां से होते भागलपुर की दशा और दिशा अलग होती। डॉ प्रवीण कुमार झा ने उनके विकास की गिनती नहीं भागलपुर के लोग उम्मीद रखते हैं। उनके लंबी आयु की कामना करता हूं। प्रोफेसर भोला कुवर ने कहा कि सांसद के रूप में रहकर यह विकास पुरुष हुए जो की यादगार है। नभय कुमार चौधरी ने कहा कि जो विकास पुरुष का जन्म दिन मनाने आए हैं उनके विकास के सामने सूरज को रोशनी दिखाना होगा, चिरंजीवी हो दीर्घायु हो कामना करता हूं। अंत में महापौर डॉ वसुंधरा लाल ने कहा की हमारे अंग क्षेत्र को विशेष रूप से सेवा की जरूरत है आपके शहर के लोग निशिकांत को टकटकी निगाह से देख रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।

 

उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से शरद सालारपुरिया, रामगोपाल पोद्दार, इंदु भूषण झा, सतीश कुमार उर्फ कनेह्या झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, देवव्रत घोष, प्रणब दास,काली पूजा महा समिति के अध्यक्ष बृजेश शाह, विषहरि महारानी केंद्रीय पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश मंडल, राजीव शर्मा, महामंत्री शशि शंकर राय, श्यामल किशोर मिश्र, डॉली मंडल, रुबी दास, नीतू सिंह चौबे, अभिनव कुमार, आशीष झा, ओम भास्कर, जयदीप दत्ता, संदीप शर्मा, संजय केजरीवाल, मनीष दास, भोला कुमार मंडल, जयप्रकाश यादव, वीरेश कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी,
संगिता तिवारी, विनोद सिन्हा, कन्हैया लाल, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र राय, नरेश यादव, विश्व हिंदू परिषद के राकेश सिन्हा, पृथ्वीराज, अमित कुमार, सुमन सिंह, मुकुल सिंह, जयकांत सिंह, रंजीत यादव, बैद्यनाथ मंडल राजेश टंडन, सज्जन अवस्थी, शरद कुमार बाजपेई, सुनील मंडल, पप्पू चौधरी, कुश पांडे, मिट्ठू पांडे, नितून कुमार सिंह, गोने लाल मंडल, नारायण यादव, बुद्धि नाथ सिंह कुशवाहा, असेसर मंडल, रितेश कुमार, अरुण कुमार ठाकुर, प्रवीण कुमार, संजय हरि, मनोज हरि, उज्जवल कुमार घोष, रिंकू वर्मा, कुंदन कुमारी, पिंकी बागोरिया, पूनम भगत, मोंटी जोशी जिन्होंने सभा को धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके अलावे नगर निगम के वार्ड पार्षद संजय सिंहा, नंदीकेश शांडिलय, पंकज कुमार गुप्ता सहित शहर के जाने-माने हस्ती शामिल होकर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं संदेश दिया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More