अररिया: भरगामा में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया सांसद के साथ बैठक..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

वरीय संवाददाता अंकित सिंह.

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  भरगामा. प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रधुनाथपुर के प्रांगण में भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्त्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह,नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार झा,पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराना,अनुसुचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषि,युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश राज,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पूजा आनंद,जिला उपाध्यक्ष सुधीर भगत,नवीन यादव सहित भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता मौजुद थे।

- Sponsored Ads-

 

बैठक में अररिया सांसद प्रदिप सिंह ने प्रधानमंत्री नरैंन्द्र मोदी के नौ वर्ष कार्यकाल का विस्तृत चर्चा करते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री के नौ वर्ष कार्यकाल में गरीब असहाय लोगों के लिए उजाला योजना,शौचालय योजना,आवास योजना,जनधन योजना आदि चलाया गया। जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा लोग लाभांवित हुए। नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में विदेश में सम्मान प्राप्त हुआ।

 

मोकै पर मौजूद जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,अनुसुचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषि,युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश राज,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पूजा आनंद ने माननीय प्रधानमंत्री के नौ वर्ष कार्यकाल का विस्तृत चर्चा करते हुए कहा देश ही नहीं विदेश में भी भारत का परचम लहराया है। मौकै पर मौजुद भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्त्ताओं को शाल देकर सम्मानित किया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article