Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अपने दिवंगत वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि

116

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शुक्रवार को भाजपा के वरिय नेता कमलू गुप्ता के निधन पर तिलकामांझी स्तिथ वृन्दावन हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आमजनों ने कमलू गुप्ता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।शोक सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

मंच संचालन मंडल महामंत्री शशांक घोष ने किया।जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की उनकी असामयिक मृत्यु से भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया।प्राय: हर छोटे-बड़े सांगठनिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता रहा करती थी।

 

उन्होंने कहा की उनकी कमी हम सबों को सदैव खलती रहेगी।भारतीय जनता पार्टी शोक संतप्त परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अनमोल है व परिवार का अभिन्न अंग है।
वरिष्ठ कार्यकर्ता अभय वर्मन ने संगठन में उनका चिंतन हमेशा से ही समर्पित भाव का रहा।वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

भाजपा कार्यालय प्रभारी विष्णु शर्मा ने कहा कि ऐसे जुझारू और हितचिंतक कार्यकर्ता इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाकर हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं।मंडल अध्यक्ष प्रतिक आनंद ने कहा की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके और अपने बीते समय को साझा किया।

 

इस अवसर पर अंजना प्रकाश,जिला महामंत्री योगेश पांडेय,रतन मंडल, देवब्रत घोष,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, इंदुभूषण झा,सोमनाथ शर्मा,ज्ञानदीप मंडल,संगीता सिन्हा, प्रीति पांडेय,निक्की नेहा पटेल,रजनी सिंह शिव तिवारी,अनंत चौधरी, रितेश घोष, प्रणव दास,अभिषेक कुमार, विवेकानंद प्रसाद ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर स्वं कमलू गुप्ता के छोटे भाई हेमंत कुमार और उनका भतीजा रोहन कुमार उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More