Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा । भाजपा के पन्ना प्रमुख आमजन को बताएंगे भाजपा की योजनाएं, बूथ को किया जाएगा शशक्त : डा. प्रो. अमोल राय

552

🔴 प्रत्येक बूथ पर भाजपा तैयार कर रही पन्ना प्रमुख की फौज,घर-घर बताएंगे भाजपा की योजना।

🔴 बूथ शशक्त होगा तो भाजपा होगा शशक्त,इसी को लेकर पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ कमिटी बनाने पर दी जा रही जोर।

🔴 भाजपा की शशक्त संगठन बनाने हेतु प्रत्येक वोटर लिस्ट के पन्ने पर एक प्रमुख बनाने की है योजना।

गुड्डु कुमार ठाकुर/ खाड़ा बाजार / उदाकिशुनगंज ।

भारतीय जनता पार्टी का उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के विभिन्न शक्ति केन्द्र तथा बूथ के कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी गुरूवार को विभिन्न पंचायतों में आयोजित की गई।

गुरूवार को बुुुधामा, शाहजादपुर तथा नयानगर  पंचायतों में हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सह जिला प्रभारी के रुप में डा. प्रो.अमोल राय का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जहां उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की वहीं मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष गणगण चौधरी उर्फ सुबोध चौधरी ने की।

संगोष्ठी को प्रारंभ करने से पहले भाजपा के उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर एक स्वर में वन्दे मातरम गाया। तत्पश्चात जहां संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डा. प्रो.अमोल राय सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया वहीं मुख्य अतिथि सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों द्वारा शक्ति केन्द्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख सहित उपस्थित जुझारू कार्यकर्ताओं को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर होंसला आफजाई की गई।

संगोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डा.प्रो.अमोल राय ने भाजपा के अनेक उत्कृष्ट कार्य तथा भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू  के द्वारा सांसद में दिए गए वक्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख ,बूथ का शशक्तीकरण से लेकर देश को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व गुरु के रुप में देखने हेतु सदैव कार्यरत हैं जो अभिनंदन योग्य तथा वंदनीय कार्य है। श्री राय ने 2047 तक भाजपा द्वारा देश को विश्व गुरु बनाए जाने हेतु अग्रसर बताया। उन्होंने कहा कि 2024 और 2025 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देश में पुन: मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है और बिहार में भाजपा की सरकार बनना भी तय बताया। उन्होंने भारत सरकार की मुख्य योजना उज्ज्वला योजना,बिजली के पोल और ढके वायर के लगाने से बिजली से होने वाली दुर्घटानाओं में कमी,फ्री राशन दिए जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना  सहित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला।डा.राय ने स्वयं रचित पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता का सार तत्व को कार्यकर्ताओं को भेंट की।

मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं के पांच करणीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुछ पंचायत जो पन्ना प्रमुख नहीं बना पाए हैं उसे 20 मार्च से पहले पूरा कर लें।

मंडल आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के सरल एप को डाउनलोड करने हेतु मोबाइल नंबर-7820078200 पर मिस्ड कॉल करने या प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की बात बताई। श्री झा ने भाजपा (बिहार),भाजपा (इंडिया) के फेसबुक पेज को लाइक कर सभी कार्यक्रमों को सुनने व देखने तथा अपलोड किए कार्यक्रमों को लाइक और शेयर करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से लेकर प्रत्येक पंचायत में कार्यकर्ता भाजपा का ग्रुप बनाकर भाजपा के कार्यों, योजनाओं और कार्यक्रमों को बूथ के हर घर और हर व्यक्तियों तक पहूंचाने हेतु भाजपा के सभी शोशल मीडिया यथा फेसबुक,ह्वाट्सएप, सरल एप,नमो एप,ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य एकाउंट से जुड़ें। उन्होंने बूथ शशक्तीकरण को लेकर पहले  पन्ना प्रमुख बनाए जाने हेतु एक निश्चित तिथि तक  शेष बचे शक्ति केन्द्र प्रमुखों को गति तेज करने को कहा।

मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री विवेकानंद सिंह व  उपाध्यक्ष गणगण चौधरी उर्फ सुबोध चौधरी ने भाजपा द्वारा देश की जनता के लिए किए जा रहे कार्य का उल्लेख किया। श्री चौधरी ने भारत देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगुआई में भाजपा सरकार के अनेक योजनाओं को गिनाते हुए इसे घर-घर तक पहूंचाने हेतु कार्यकताओं को प्रेरित किया। उन्होंने  कहा कि भाजपा सभी जाति,धर्म, संप्रदाय और पंथों को लेकर चलने वाली पार्टी है जिसके कारण ही एक से दूसरे राज्य तक इसकी पकड़ मज़बूत हो रही है।

मंडल महामंत्री अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्षों को 21 सदस्यीय बूथ समिति का गठन करना है। पन्ना प्रमुख के बारे में जानकारी देते हुए महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि वोटर लिस्ट के एक पन्ने का प्रमुख किसी एक सक्रिय कार्यकर्ताओं को बनाकर पन्ने में दर्ज सभी वोटरों से संपर्क बनाकर सरकार की योजनाओं पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देनी होगी।

बैठक में मंडल के किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपाई भोला मेहता, महामंत्री राजेश मेहता उर्फ लड्डू, खाड़ा पंचायत के भूतपूर्व अध्यक्ष ललित नारायण ठाकुर,अनिल कुमार गुप्ता, शालिग्राम भारती,नीरज कुमार झा,बंगट मिश्रा, रमेश चंद्र आचार्य,सरपंच मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मी रजक, शशिशेखर मिश्रा,नवकान्त झा,इंदल मंडल,हीरा प्रसाद सिंह, प्रमोद मिश्रा,वार्ड पंच नीलम देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More