भागलपुर: पहाड़पुर में गांव चलो अभियान का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने किया नेतृत्व

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

नारायणपुर ,भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। रविवार को पहाड़पुर गांव में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के नेतृत्व गांव चलो अभियान आयोजित की गयी। जहां बूथ संख्या 41 व 42 पर नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धि बताया गया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ समिति के बैठक में बूथ समिति व पन्ना प्रमुख के कार्यों का निर्धारण किया। नये मतदाता बनाना , सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना , नमो व सरल एप्प डाउनलोड करवाने का आग्रह किया।

 

भारतेंदु मिश्रा ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर प्रवास के क्रम में आया जहां जनसंघ कालीन, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, विचार परिवार, जीविका दीदी , छात्र नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। भाजयुमो के डब्लू मंडल ने कहा कि उक्त कार्यक्रम विभिन्न गांवों में आयोजित की जा रही है।मौके पर जितेन्द्र शर्मा , पवन यादव, डब्लू मंडल उर्फ मोहित, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article