सारण: वर्ल्ड ओलंपिक एवम वर्ल्ड हैंडबॉल डे पर प्रतियोगिता के साथ केक काट किया सेलिब्रेट…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  मशरक में खिलाड़ियों ने वर्ल्ड ओलंपिक एवम हैंडबॉल डे एक साथ सेलिब्रेट किया। सारण जिला हैंडबॉल संघ ने मशरक एवम बनियापुर के खेल मैदान में केक काट विश्व हैंडबॉल डे मनाया। राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक में 5 दर्जन से अधिक खिलाड़ी खेल मैदान में पहुंचे। जहा समारोह पूर्वक कार्यक्रम मनाया गया। प्राचार्य अरुण कुमार बरनवाल के साथ जिला हैंडबॉल सचिव खेल प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह , नेशनल हैंडबॉल रेफरी रितेश कुमार सिंह ने केक काटा।

 

जबकि बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी में विद्यालय की प्राचार्या अनुपमा मिश्रा, जीतेश तिवारी के साथ प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने केक काटा। मशरक में बालक बालिका हैंडबॉल मैत्री मैच का आयोजन हुआ ।

- Sponsored Ads-

 

जिसमे शामिल सभी खिलाड़ियों को अल्पाहार एवम प्रतीक चिह्न केक दिया गया। जिला सचिव ने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि आज के दिन सभी को यह प्रण करने की आवश्यकता है कि अनुशासित रह खेल को मनोरंजन के साथ कैरियर एवम रोजगार के लिए आत्मसात करेंगे। खेल अभ्यास में निरंतरता काफी आवश्यक है। मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी राजा कुमार सिंह , आदित्य कुमार , गणेश कुमार सिंह, डब्ल्यू पंडित , शिवम कुमार , युवराज , निधि कुमारी , आरती कुमारी , खुशी कुमारी , अलीशा , दूजा सहित अन्य थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article