Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: गंगा नदी पर पुल बनने से किसानों को होगी सहूलियत, दियारा क्षेत्र सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेंगे:: विधायक

182

 

 

पुल की स्वीकृति मिलने के बाद खुशी जाहिर कर नप प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर:  अकबरनगर के दियारा क्षेत्र जाने के लिए गंगा नदी पर पुल निर्माण कराने की बरसों से माँग चल रही थी। इसके लिए सदन में भी लगातार आवाज उठाया जा रहा है। स्थानीय विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने किसानों की परेशानी को देखते हुएगंगा नदी पर पुल बनाने की मांग सदन में सरकार के समक्ष रखा जिसके बाद सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है।

 

संबंधित विभाग के अधिकारी यहां आकर सर्वे कर गई है। इसके बाद स्टीमेट बनाकर पुल निर्माण का कार्य किया जाएगा।वही शनिवार को पुल निर्माण की स्वकृति दिलाने पर विधायक को सम्मानित किया गया।नगर पंचायत अकबरनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार के नेतृत्व मे शनिवार को विधायक के सम्मान मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे विधायक प्रो ललित नारायण मंडल को अंग वस्त्र एव फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।अकबरनगर मे गंगा नदी पर पुल निर्माण की सहमति सरकार से मिलने पर खुशी जाहिर कर विधायक को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह मे विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने कहा कि अकबरनगर के श्रीरामपुर दियारा इलाके मे जाने मे किसानों को काफी परेशानी होती थी।

 

गंगा नदी पर पुल निर्माण की मांग वर्षों से यहां के किसान कर रहे थे। विधायक ने कहा किसानों का दुख दर्द हमने समझा। दियारा क्षेत्रों का विकास के लिये सरकार तत्परता से लगी है। दियारा के सभी गांवों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने का काम किया जा रहा है। दियारा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अकबरनगर गंगा नदी पार पुल निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में इस मामला को रखा गया। जिसके बाद सरकार ने पुल निर्माण की स्वीकृति दिया है। इस पुल का निर्माण दो साल में पूरा कर लिए जाने का उम्मीद है।

 

नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने बताया कि अकबरनगर सहित आसपास के इलाके मैं विधायक के नेतृत्व में कई कामों को कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण की स्वीकृति दिला कर विधायक ने इस पिछड़ेपन क्षेत्रों का सुधि लेने का जो काम किया है। क्षेत्र की जनता की ओर से विधायक बधाई के पात्र हैं। क्षेत्र की जनता हमेशा विधायक के साथ तत्परता से खड़ा रहेंगे। क्षेत्र का बरसों का सपना पूरा हो रहा है।

 

पुल का निर्माण हो जाने के बाद किसानों का फसल समय पर घर और बाजार पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी।साथ ही उन्होंने ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि पवन केसान से मिलकर दो स्ट्रीट लाइट नगर पंचायत अकबरनगर में लगाने का मांग किया। जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल करने की बात कहीं।सम्मान समारोह में नट बिहारी मंडल, सिंटू कुमार, सुधीर प्रसाद सिंह, संजय मंडल, विवेकानंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More