सारण: दरियापुर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया बरामद….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव / सारण डेस्क:  दरियापुर।स्थानीय पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय के पास से एक ट्रक से 522 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है।शराब की कुल मात्रा 4626 लीटर बताई जाती है।ट्रक के उप चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जबकि चालक अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया।पकड़ा गया उप चालक रमन शर्मा दिल्ली के सुल्तानपुरी का रहने वाला बताया जाता है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम पुलिस गस्त पर निकली थी।इसी बीच एक दस चक्का ट्रक प्रखंड मुख्यालय से दरियापुर बाजार की तरफ गुजरा,परंतु थोड़ी देर बाद ही ट्रक प्रखंड मुख्यालय की तरह बैक करने लगा।

- Sponsored Ads-

 

इसी पर पुलिस को संदेह हो गया।पुलिस ने ट्रक को रोकवाया।तभी चालक ट्रक से कूद कर भाग गया।प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रक में लोहे के चदरे का तहखाना बनाया हुआ है।अंदर में शराब व ऊपर से बोरे का बंडल रखा हुआ था।ताकि पुलिस को संदेह नहीं हो सके।उन्होंने बताया कि शराब किसने मंगवाई थी।इसकी पड़ताल की जा रही है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article