Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: फायर जोन के रूप में चर्चित बिरनगर विषहरिया में अग्निशमन की व्यस्था की मांग तेज.

260

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / अंकित सिंह/भरगामा(अररिया). डेस्क:  फायर जोन के रूप में चर्चित बिरनगर विषहरिया में अग्निशमन की व्यस्था की मांग जोड़ पकड़ने लगी है। मुखिया प्रतिनिधि मो.नोरेज,असलम,स्थानीय सरपंच आजम अनवर आदि का कहना है कि आए दिन इस इलाके में आगलगी की घटना घटित होते रहती है।

 

भरगामा या बनमनखी की दूरी 20 किलोमीटर है। रास्ता भी जर्जर है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को इस इलाके में आने में एक घंटा लग जाता है। तब तक सारा कुछ जलकर राख हो जाता है. ग्रामीणों का प्रयास भी असफल साबित होता है। लोगों ने इस इलाके में अग्निशमन के व्यस्था की मांग की है।

 

भरगामा(अररिया). बुधवार की रात्रि हुई आगलगी की घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि मो नोरेज ने अग्निपीड़ितों के बीच दो-दो हजार रुपये का वितरण किया। इसके उपरांत घटनास्थल पर पहुंचे अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने भी अग्निपीड़ितों को प्लास्टिक,9800 का चेक आदि का वितरण किया।

 

भरगामा(अररिया). समाजसेवी असलम बेग ने शहादत टोला में हुई आगलगी की घटना पर दुख प्रकट किया है। गुरुवार को वे शहादत टोला पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने प्रसाशन से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा व पुनर्वास की मांग की है।

 

भरगामा(अररिया). अररिया के पुलिस कप्तान अशोक सिंह गुरुवार को विषहरिया पहुंच अग्निपीड़ितों से भेंट की. व उनलोगों को सांत्वना दिया. उन्होंने घटना पर दुख प्रकट किया। प्रसाशनिक लोग रात से ही मुस्तैद है। उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। व पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं अररिया के डी डी सी मनोज कुमार,डी एस पी खुशरू सेराज,सी ओ मनोज कुमार,बीडीओ ममता कुमारी,मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More